अखिलेश यादव ने मंगेश के परिजनों से की मुलाकात, कहा- BJP ने खो दिया नैतिक अधिकार, एनकाउंटर की हो गहन जांच

Akhilesh Yadav met Mangesh yadav family: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिजनों से काफी देर तक बातचीत की।

बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद अखिलेश यादव पुनः एक बार फिर मंगेश यादव एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मंगेश को 2 सितंबर को घर से उठाई थी और 5 सितंबर को एनकाउंटर कर दिया।

Akhilesh Yadav met Mangesh yadav family

मंगेश के परिजनों से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि इस एनकाउंटर की गहन जांच होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जांच के बाद अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक आधार खो दिया है। मुलाकात की फोटो सोशल साइट एक्‍स पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'तथाकथित एनकाउंटर में जिस युवा मंगेश यादव का जीवन चला गया, उसके शोक-संतप्त परिवार का कहना है कि पुलिस मंगेश को 2 सितंबर को ले गयी थी और 5 सितंबर को उसका एनकाउंटर दिखाया गया। इस प्रकरण की गहन जाँच और सख़्त कार्रवाई ही क़ानून-व्यवस्था में जनता के खोये हुए विश्वास को वापस ला सकती है। भाजपा ने शासन-प्रशासन का नैतिक आधार खो दिया है।'

मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता
इससे पहले गुरुवार को भी अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा था। गुरुवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है।

उन्होंने अभी कहा कि यदि दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। अधिकारियों को मंगेश की मां और बहन के आंसू नहीं दिखे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि माफिया और मठाधीश में ज्यादा फर्क नहीं होता है। सरकार इनकाउंटर करके लोगों को डराना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+