आखिर अखिलेश सुल्तानपुर से ही क्यों कर रहे हैं चुनावी शंखनाद?

अगले एक-दो दिनों में मुलायम सिहं यादव भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। उनका प्रचार का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है।

लखनऊ। यूपी का रण जीतने के लिए तमाम दलों ने कमर कस ली है। सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान भी हो चुका है। देश के सबसे बड़े सूबे में जनता तक पहुंचने का कोई तरीका कोई भी सियासी दल छोड़ना नहीं चाहता। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अब चुनाव प्रचार के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं।

पार्टी पर फतह के बाद यूपी जीतेने की तैयारी

पार्टी पर फतह के बाद यूपी जीतेने की तैयारी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज से अपने चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे। अखिलेश यादव यूपी के सुलतानपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। बीते दिनों सपा में मचे घमासान के बीच पार्टी पर फतह हासिल करने के बाद अखिलेश यादव की कोशिश है कि अगले तीन सप्ताह में वो अपनी सरकार की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

चुनाव प्रचार के लिए सीएम ने सुल्तानपुर ही क्यों चुना

चुनाव प्रचार के लिए सीएम ने सुल्तानपुर ही क्यों चुना

सीएम अखिलेश यादव अपना चुनावी शंखनाद सुल्तानपुर से क्यों कर रहे हैं, ये सवाल हर किसी के दिमाग में घूम रहा है। इसके पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला ये कि अखिलेश यादव पहले चरण के नामांकन और गठबंधन में सीटों की अदला-बदली के बाद ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख करना चाहते थे और दूसरा अहम ये कि अखिलेश वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपनी यात्रा तय कर रहे हैं, जो वो अपने ज्योतिष के कहने पर कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- किसे मिलेगी यूपी की कुर्सी, जानिए क्या कह रहे हैं ज्योतिष के आंकड़े?

राहुल भी आएंगे अखिलेश संग मंच पर

राहुल भी आएंगे अखिलेश संग मंच पर

वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव जल्द ही राहुल गांधी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। आने वाले दिनों में दोनों नेता एक साथ चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों गोवा और पंजाब के दौरे पर हैं। वहां से लौटने के बाद वे यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

गठबंधन को लेकर कांग्रेस और सपा बेहद गंभीर

गठबंधन को लेकर कांग्रेस और सपा बेहद गंभीर

दोनों दल एक साथ चुनाव प्रचार करके लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस और सपा बेहद गंभीर हैं। आने वाले दिनों में अखिलेश और राहुल की संयुक्त चुनावी रैलियों का कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा। हालांकि सपा का कहना है कि फिलहाल अखिलेश यादव अकेले ही चुनाव प्रचार करेंगे और बुधवार को लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

मुलायम सिहं यादव भी उतरेंगे चुनाव प्रचार में

मुलायम सिहं यादव भी उतरेंगे चुनाव प्रचार में

अगले एक-दो दिनों में मुलायम सिहं यादव भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। उनका प्रचार का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते रविवार को ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ था। गठबंधन के तहत सपा 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट

अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट

इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को भी टिकट दिया गया है। अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। सपा ने इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोगों के टिकट काटे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+