भाजपा धर्म माफिया और शब्द माफिया है: अखिलेश यादव
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी गढ़ में पुराने रिश्तों की दुहाई देने के साथ सबसे रिश्ता जोड़ने की कवायद करते दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से जिले का विकास ठप हो गया है। सपा शासनकाल के काम रोक दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को धर्म और शब्द माफिया कहा।

कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में जनसभा के मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी दुखी है नोटबन्दी से गरीब का नुकसान हुआ, गरीब को लाभ नहीं मिला। नोटबन्दी से मजदूरी छिन गयी, नौकरी छिन गयी। जीएसटी से महंगाई आ गयी और नोटबन्दी ने बाजार को ध्वस्त कर दिया। मैं समझता हूं कि जनता और व्यापारी, हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान करने को तैयार हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी जेब में अफीम की पुड़िया रखते हैं, जरूरत पड़ने पर पुड़िया बाहर निकाल लेते हैं। बीजेपी की पुड़िया से बचना जो इनकी जेब से निकलती है। यह नशे की पुड़िया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों से बचना क्योंकि ये शब्दों के माफिया हैं, यह धर्म के भी माफिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications