सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 'लखनऊ महोत्सव' का आगाज

लखनऊ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही लखनऊ महोत्सव का आगाज हो चुका है। एक बार फिर शहर विविध संस्कृति के रंग में डूब चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोत्सव का उदघाटन शाम 5 बजे कि‍या। उन्होंने कहा कि लखनऊ महोत्सव की अपनी पहचान है। यह महोत्सव लखनऊ की शान पेश करता है। लखनऊ में यहां हर चीज में बदलाव आया है। एचसीएल के आने से आईटी सेक्टर में बदलाव आएगा। बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान कई रंग-बिरंगे कार्यक्रम हुए और लेजर शो का भी आयोजन किया गया।

lucknow mahotsav

यह महोत्सव 13 दिन तक चलेगा। लखनऊ महोत्सव में लिटरेचर कॉर्निवल और बुक फेयर को पहली बार लखनऊ महोत्सव में रखा गया है। मेला स्थल से लेकर दूर दूर तक चप्पे-चप्पे पर ड्रोन नजर रखेगा। हर बार से अलग इस बार महोत्सव के मंच को और भव्य बनाने की कोशिश की गई है। महोत्सव में इस बार जिला प्रशासन कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है। करीब सौ से ज्यादा स्टाल लगाए जा रहे हैं।

महोत्सव में गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके लिए पूरे मेला परिसर में करीब आठ वॉच टावर बनाए गए हैं। ये वॉच टॉवर पूरे महोत्सव की जानकारी देंगे। इसके साथ करीब 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, ड्रोन कैमरे के जरिए पूरे परिसर में निगरानी की जाएगी।

इस बार के महोत्सव में थ्रीडी मंच एलईडी स्क्रीन लेजर शो के साथ पतंग प्रतियोगिता, नौका रैली, विंटेज कार रैली, युवा महोत्सव, नाटक मंचन, आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं, महिला कुश्ती के साथ एंडवेंचर जोन में होने वाले हॉट एयर वैलून बर्मा ब्रिज टायर क्रासिंग लोगों को मनोरंजन करेंगे।

इस बार लखनऊ महोत्सव के लिए ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा की गई है। महोत्सव में इस बार इस बात का ध्यान रखा गया है कि लोगों को लंबी लाइन में खड़े होकर टिकट के लिए इंतजार न करना पड़े। महोत्सव में करीब 125 बसें और दो सौ ऑटो को लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+