आजम खान को लेकर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, विरोधियों से पूछे तीखे सवाल

लखनऊ, 28 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से चर्चा बढ़ गई है और इस तरह की रिपोर्ट सामने आई कि अखिलेश यादव आजम खान से दूरी बनाना चाहते हैं उसके बाद आखिरकार अखिलेश यादव ने इन तमाम आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ खड़ी है। साथ ही अखिलेश यादव ने उन लोगों पर भी सवाल खड़ा किया, जो उनसे जेल में मिलने गए। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में शिवपाल यादव ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी।

Recommended Video

    Eid पर जेल से रिहा हो सकते हैं Azam, SP खेमे को दे सकते हैं कैसा झटका? | वनइंडिया हिंदी
    akhilesh

    अखिलेश ने साधा निशाना
    मैनपुरी में एक शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा आजम खान के साथ है। पहले दिन से हमारी पार्टी उनके साथ है। जो लोग सवाल पूछ रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि वह कहा थे जब भाजपा और कांग्रेस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी। आखिर कहां थे ये बड़े भाजपा नेता। कहां थे कांग्रेस के बड़े नेता। जो आज बोल रहे हैं, उन्हें खुद से पूछना चाहिए वो उस वक्त कहां थे, उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए जो उनके खिलाफ केस दर्ज कर रहे थे।

    आजम के करीबी ने अखिलेश पर साधा था निशाना
    अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उस व्यक्ति से बात की थी और पूछा था कि आखिर इतने बड़े नेता को क्यों शोषित किया जा रहा है, आप इस बात की कल्पना नहीं कर सकते हैं कि सरकार की ओर से उनपर किस तरह का दबाव है। दरअसल हाल ही में आजम खान के करीबी दोस्त फसाहत अली खान ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता को नजरअंदाज कर दिया है, उनके मुद्दे पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है, मुस्लिम समुदाय से जुड़े मसलों पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है।

    सपा विधायक से मिलने से मना कर दिया था
    फसाहत अली खान के इस बयान के बाद नेताओं के बीच आजम खान से जेल में मिलने की होड़ शुरू हो गई। कांग्रेस, भाजपा के नेताओं ने भी आजम खान से जेल में मुलाकात की। सपा के सहयोगी आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने भी आजम खान की पत्नी और बेटे से रामपुर में मुलाकात की। उसके बाद से ही अखिलेश यादव आजम खान को लेकर बयान दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि आजम खान ने सपा नेता रविदास मेहरोत्रा से जेल में मिलने से मना कर दिया था, जिन्हें अखिलेश यादव ने मिलने के लिए भेजा था। हालांकि खुद अखिलेश यादव ने आजम खान से मिलने से दूरी बना रखी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+