फ्री मोबाइल का लॉलीपॉप देकर क्या चुनाव जीत पाएंगे अखिलेश!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में फ्री मोबाइल फोन देने की बात शामिल हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में एक मोबाइल कंपनी की तरफ से 4-जी सर्विस शुरू करने के मौके पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में अगर जनता को मुफ्त में मोबाइल देना पड़े तो वो इसके बारे में भी सोचेंगे।
उन्होंने कहा कि लोग सपा के घोषणापत्र का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के घोषणापत्र ऐसे होते हैं कि जिनमें कहा तो बहुत कुछ जाता है लेकिन किया कुछ भी नहीं जाता है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार घोषणापत्र में लैपटॉप और टैबलेट बांटने की बात की थी। इस घोषणा से तब समाजवादी पार्टी को फायदा मिला और सूबे में सरकार बनाने में मदद मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications