अपना मुकाम हासिल करने के लिए परिवार से लड़ रहा हूं- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने परिवार के भीतर अपने संघर्ष का दर्द किया बयान, बोले अपना मुकाम हासिल करने के लिए मैं भी परिवार के भीतर संघर्ष कर रहा हूं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस तरह से पिछले कुछ समय में अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश की है उसने पार्टी के भीतर ही संग्राम खड़ा कर दिया है। किस तरह से अखिलेश ने परिवार के भीतर ही बगावती सुर छेड़कर पार्टी की अलग पहचान स्थापित करने की जंग शुरु की उसमें उन्हें अपने पिता, चाचा और तमाम लोगों से दो चार होना पड़ा। खुद अखिलेस इस बात को स्वीकार भी करते हैं कि वह अपने परिवार से लड़कर अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपना मुकाम बनाने के लिए परिवार से लड़ रहा
लखनऊ में फिल्म सिटी के उद्घाटन के मौके पर तमाम बॉलिवुड के दिग्गज जुटे थे। अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अनुराग कश्यप, रवि किशन समेत यहां तमाम फिल्मी हस्तियों के बीच बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह भी रवि किशन और अनुराग कश्यप की तरह परिवार से लड़कर अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मंच पर रवि किशन और अनुराग कश्यप करना चाहते थे वह घरवाले करने नहीं देते थे, मै भी परिवार से लड़कर अपना मुकाम बना रहा हूं, हालांकि इससे अधिक बोलने से अखिलेश बचते रहे और उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात यहीं अधूरी छोड़ता हूं।
फिल्मी सितारों ने भी साझा किया अनुभव
इस कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए रविकिशन ने कहा कि मैं ब्राह्मण परिवार से हूं और जब मुझे फिल्मों का शौक चढ़ा तो पिता एक सोटा लेकर आए ताकि मेरा फिल्मी भूत उतार सकें, लेकिन मेरी मां ने मुझे 500 रुपए देकर मुंबई जाने को ताकि मैं उनकी पिटाई से बच सकूं। वहीं अनुराग कश्यप ने कहा कि मेरे घरवाले मुझे आईएएस, आईपीएस बनाना चाहते थे, लेकिन जब मैंने फिल्मी सफर चुना तो काफी हंगामा खड़ा हुआ था। वहीं इस मौके पर जया बच्चन ने अखिलेश की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जो मानसिक ताकत दिखाई है वह काफी तारीफ के काबिल है, हमें उम्मीद है कि वह अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को बनाएं रखेंगे।
नोटबंदी के खिलाफ बोलने पर बसपा विधायक पर फेंका जूता












Click it and Unblock the Notifications