अखिलेश यादव की बड़ी कार्रवाई, शिवपाल के पांच करीबियों को पार्टी से निकाला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिन नेताओं को पार्टी से निकाला उनके नाम हैं दीपक मिश्रा, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद, राजेश यादव, रमेश यादव और कल्लू यादव।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया है। सपा मुखिया ने जिन्हें पार्टी से निकाला है ये सभी उनके चाचा शिवपाल यादव के करीबी बताए जा रहे हैं। शिवपाल यादव ने शुक्रवार को ही समाजवादी पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।

शिवपाल के करीबियों पर गिरी गाज

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिन नेताओं को पार्टी से निकाला उनके नाम हैं दीपक मिश्रा, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद, राजेश यादव, रमेश यादव और कल्लू यादव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में इन नेताओं पर कार्रवाई की है।

शिवपाल ने किया है नया मोर्चा बनाने का ऐलान

शिवपाल ने किया है नया मोर्चा बनाने का ऐलान

बता दें कि शिवपाल यादव ने शुक्रवार को बगावती सुर बुलंद करते हुए समाजवादी पार्टी से अलग नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस नई पार्टी के मुखिया उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव होंगे।

शिवपाल यादव ने दिया है अखिलेश यादव को अल्टिमेटम

शिवपाल यादव ने दिया है अखिलेश यादव को अल्टिमेटम

इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंप दें, नहीं तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया जाएगा और इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही गठन किया जाएगा।

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा पर ये बोले मुलायम

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा पर ये बोले मुलायम

हालांकि मुलायम सिंह यादव ने नए मोर्चे के गठन को लेकर कहा है कि वो नहीं चाहते कि परिवार या फिर 25 साल पुरानी समाजवादी पार्टी में कोई फूट पड़े। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं शिवपाल यादव से इस बारे में जरूर बात करूंगा और इस मामले को शांत करने की कोशिश करूंगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+