मथुरा: अखिलेश के बनवाए ट्रैक पर भी नहीं दौड़ती साइकिल, लोगों ने कहा यूजलेस, देखिए VIDEO

मथुरा के टैंक चोराहे से लेकर हाईवे तक साइकिल ट्रैक बनाया गया था लेकिन ये पटरी बाजार बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो यही होता की योगी सरकार इसे तोड़कर सड़क चौड़ी करा दे।

मथुरा। अखिलेश सरकार में बनाया गया साइकिल ट्रैक लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। मथुरा के कई इलाकों में साइकिल ट्रैक बनाए गए थे जिन पर कभी कोई साइकिल चलती नजर नहीं आई।

मथुरा: अखिलेश के बनवाए ट्रैक पर भी नहीं दौड़ती साइकिल, लोगों ने कहा यूजलेस, देखिए VIDEO

देखिए VIDEO...

क्या अखिलेश के साइकिल ट्रैक पर चलेगा योगी का हथोड़ा?

साइकिल ट्रैकों से परेशानियां अधिक हुई हैं, मथुरा कलेक्ट्रेट एरिया में तो ये बहुत ही सकरा मार्ग है। टैंक चोराहे से लेकर हाईवे तक साइकिल ट्रैक बनाया गया था। कुछ इलाकों को छोड़कर यहां हर वक्त साइकिल ट्रैक की वजह से ही जाम नजर आता है। मथुरा कलेक्ट्रेट एरिया वर्किंग आवर में हमेशा जाम का शिकार रहता है। यहां साइकिल ट्रैक साइकिल स्टैंड बना दिया गया है।

क्या साइकिल ट्रैक को हटाकर बनेगी सड़क?

यहां के लोगों की माने तो उन्होंने कभी यहां साइकिल चलती नहीं देखी, साइकिल ट्रैक यहां पूरी तरह यूजलेस है। ऐसे में साइकिल ट्रैक को अगर यहां से हटाकर सड़क बना दी जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+