अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तीखा तंज, कहा- पुराने बिजली मंत्री ने ही सरकार की गर्मी निकाल दी
लखनऊ, 25 मई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा की जब मैं पीछे मुड़कर 5 साल का कार्यकाल देखता हूं तब उसमे कुछ नजर नहीं आता है। हम राज्यपाल का नहीं सरकार का विरोध कर रहे थे। राज्यपाल का अभिभाषण एक झूठ का पुलिंदा था। यूपी के इतिहास में सबसे असफल योगी सरकार है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। यूपी में एक दलित की हत्या कर दी जाती है और अभी तक दोषी खुले घूम रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपराधों में यूपी नंबर वन बन गया है। पुलिस पर कोई अंकुश नहीं है। पिछली सरकार में जन प्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आई थी। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस हो या लखनऊ मेट्रो हो इसके बाद का कोई विकास नहीं हुआ।
अखिलेश ने कहा कि शपथ लेने के लिए योगी सरकार को इकाना स्टेडियम ही याद आता है, जिसे समाजवादी सरकार ने बनाया था। सरकार से उम्मीद है कि वह जल्द ही इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच भी कराएगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि बिजली को लेकर सभी मंत्रियों को एक ही बाद रटाई जाति है कि सपा के टाइम में कुछ ही जिलों में बिजली आती थी। सरकार आजकल सबकी गर्मी निकल रही है। बिजली को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार बताए कि 5 साल में कितने कारखाने लगाए हैं। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
कहा कि पिछली सरकार में बिजली व्यवस्था इतनी सही थी तो बिजली मंत्री को क्यों हटा दिया। शायद पुराने बिजली मंत्री ने ही इनकी गर्मी निकाल दी। अखिलेश ने कहा कि सरकार समाजवादियों के प्रोजेक्ट को अपना बता रही है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हमारी देन है। किसानों की जमीन का अधिग्रहण बिना विरोध के करवाया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे समाजवादियों का नहीं तो किसका है। एक्सप्रेस वे के बारे में कहा गया कि इसमें काफी खेल हुआ है। इसमें राइडिंग क्वालिटी से समझौता किया गया है। सेफ्टी के साथ खिलवाड़ किया गया था। हमने जो डिजाइन किया था उसको बदल दिया गया।
अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर तंज कसते हुए कहा की चुनाव हारने के बावजूद भी डिप्टी सीएम बन गए। सीएम दूसरे की गर्मी निकाल रहे थे लेकिन इनकी गर्मी वहीं निकल गई।












Click it and Unblock the Notifications