UP Budget Session: कानपुर देहात कांड पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- ये कहां का लोकतंत्र है?
Akhilesh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात अग्निकांड पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक वायरल वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पीड़ित के भाई के साथ बदसलूकी की जा रही है। ये कहां का लोकतंत्र है?

UP Budget Session: यूपी विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात अग्निकांड पर योगी आदित्यनाथ सरकार आड़े हाथों लेते हुए तीखा आलोचना की। इस दौरान अखिलेश यादव ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कानपुर देहात अग्निकांड के पीड़ित के भाई को पुलिस द्वारा अर्द्धनग्न करके प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने पूछा कि ये कहां का लोकतंत्र है? भाजपा ऐसा क्यों कर रही है?
भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म दिन मनाए जाने से रोकने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी के नाम पर कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा है तो सरकार को उसे रोकना नहीं चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज को उत्तर प्रदेश में याद किया जा रहा है तो योगी सरकार को उन्हें याद करने से रोकना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कानपुर देहात अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा,
क्या सरकार ये स्वीकार करेगी कि उसी की गलती से बुलडोज़र चला। उसी के प्रशासन की गलती से जान गई। अधिकारी वहां क्या कर रहे थे आखिरकार। अखिलेश यादव ने पूछा, क्या बुलडोजर चलाकर जान ले ली।
अखिलेश ने कहा कि मुझे दुनिया में एक उदहारण दे दो कि बुलडोजर चला दे गरीब की झोपड़ी पर और गरीब की झोपड़ी में आग लगा दे। पुलिस भाग गई, प्रशासन भाग गया जिसकी जिम्मेदारी है लोगों की जिंदी बचाना। अखिलेश ने कहा कि वही प्रशासन जान ले रहा है...बुलडोजर चला रहा है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सवाल करते हुए कहा कि योगी सरकार कह रही है कि सदन में चर्चा कर सकते है हंगामा करने की क्या जरूत है। इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने पूछा कि कहा सदम क्या बुलडोजर आएगा?
इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में करते हुए ने योगी सरकार पर प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाने का आरोप भी लगाया। अखिलेश ने कहा,
विधानसभा में यह परंपरा रही है कि पत्रकार समय-समय पर लॉबी में मिलते थे और जब विपक्ष को अपनी बात कहनी होती थी तो चौधरी चरन सिंह की प्रतीमा के नीचे खड़े होकर अपनी बात कहकर सदन में आते थे। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी और प्रेस की आजादी पर अंकुश लगा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार मीडियाकर्मियों पर लाठी चला दे। जो सरकार प्रशासन से गरीब की झोपड़ी में आगकर मां-बेटी की जान ले। उस सरकार से क्या उम्मीद करोगे। उन्होंने कहा कि यह एक दो घटनाएं नहीं है उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं भरी पड़ी है। बता दें कि अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कानपुर देहात अग्निकांड का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,
कानपुर देहात अग्निकांड के पीड़ित को अर्द्धनग्न करके प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सरकार अब अपनी सफ़ाई में क्या कहेगी। जनता पूछ रही है, अधिकारियों के ऊपर बुलडोज़र कब चलेगा? भाजपा उत्पीड़न का पर्यायवाची बन गयी है।
जी-20 के सवाल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री इन बातों को नहीं जानते हैं कि अधिकारी अगर न्याय मांगने वाले लोगों को नंगा करने लगे, तो कहां से निवेश आएगा। पहले सरकार को ये बताना चाहिए कि कानपुर देहात में कौन सा निवेश सरकार लेकर आई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तो सरकार पर शक होने लगा है कि किसी को न्याय मिलेगा भी या नहीं।
Recommended Video
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, 'वह सरकार में है चाहे फाइव स्टार मंदिर बना दें।' इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अस्पतालों की हालात बुरी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को उससे मतलब नहीं है। लोगों की कैंसर से मौत हो रही है। अस्पतालों के हालात मुख्यमंत्री सही नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications