Modi Surname Case: राहुल की सजा पर SC ने लगाई रोक, अखिलेश ने कहा- भाजपा का अहंकारी ध्वज आज झुक जाना चाहिए

Modi Surname Case: 'मोदी सरनेम' विवाद मामले में शुक्रवार 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा और दोष सिद्ध पर अंतरिम रोक लगा दी। साथ ही, निचली अदालत के फैसले पर सवाल भी उठाए।

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश ने भी ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा देने वाला बताया।

Akhilesh Yadav

इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,

मा. सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित नजर आई। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का अभार प्रकट करते हुए ट्वीट किया।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रियंका ने गौतम बुद्ध के कथन का उल्लेख करते हुए कहा, कुछ चीजों को बहुत लंबे समय तक छिपा कर नहीं रखा जा सकता। प्रियंका ने अपने ट्वीट में सत्यमेव जयते भी लिखा। आपको बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को 23 मार्च को गुजरात की निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी।

134 दिनों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। साथ ही,निचली कोर्ट के फैसले पर सवाल भी उठाए। खंडपीठ ने ये भी पूछा कि निचली अदालत ने इस मामले में अधिकतम सजा क्यों दी? इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोषसिद्धी पर रोक रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को गुजरात की निचली अदालत और हाईकोर्ट से मिली सजा पर रोक लगाई तो कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि राहुल गांधी को सजा भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की याचिका पर मिली थी। राहुल को मिली राहत के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+