2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 'ठोक दो' का जवाब जनता ठोक करके देगी: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के राज में अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में शासन और प्रशासन अपना कंट्रोल खो चुका है। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री तक शिकायत करते रहते हैं कि अधिकारी उनकी बातों को नहीं सुनते। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बावजूद कमिश्नर, डीएम समेत अन्य आलाधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।

Akhilesh Yadav criticised BJP govt of Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ फैला रही है और सच को छुपा रही है लेकिन इन कोशिशों से सफलता नहीं मिलने वाली है। भाजपा के अंदर ही विरोध और असंतोष पनप रहा है। कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे तो वहीं पार्टी के कई नेता प्रदेश में कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। भाजपा नेता अब यह कहने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ताहाल है। मरीजों को अस्पतालों में समय पर इलाज नहीं मिल पाता है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की सरकार के कामकाज से नाखुश और बुरी तरह से नाराज दिख रहे हैं। उन असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का कहना है कि तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। लेखपाल अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं। पीड़ितों और आरोपितों से वसूली की जा रही है। लेकिन जनता में पनप रहे अंसतोष की परवाह भाजपा नेताओं को नहीं है और वो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा नेता हवा महल में बैठकर दिवास्वप्न देखने में लगे हैं। उनके मुंगेरी लाल के सपने का टूटना निश्चित है। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 'ठोक दो' का जवाब जनता ठोक करके देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+