UP: 'जीत की उम्मीद छोड़ केवल उम्मीदवार बदल रहे हैं अखिलेश यादव', सपा पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला
Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही है।
इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे इस चुनाव में केवल उम्मीदवार बदल रहे हैं।

'एक बार फिर से बनने जा रही मोदी सरकार'
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वे केवल उम्मीदवार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून 4 बजे 400 पार निश्चित है। एक बार फिर से मोदी की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें- UP News: घोषणा पत्र समिति की बैठक में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य, कई मु्द्दों पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications