शिक्षक भर्ती लाठीचार्ज पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, युवाओं के खून से लिखी जाएगी भाजपा के पतन की कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवा ने ट्वीट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर हेडल प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि युवाओं के इसी ख़ून से भाजपा के पतन की कहानी लिखी जाएगी।

akhilesh yadav big attack on yogi government

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना दे रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुखद और शर्मनाक है। भाजपा सरकार में रोजगार तो मिलने से रहा, उल्टे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बता दें कि उनके निर्देश पर सपा नेताओं ने सिविल अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना।

इतना ही नहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हेडर पेज से कुछ तस्वीरें ट्वीट की। तस्वीरें ट्वीट करने हुए उन्होंने लिखा कि युवाओं के इसी ख़ून से भाजपा के पतन की कहानी लिखी जाएगी। लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों पर अहंकारी भाजपा का लाठीचार्ज सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा। रोज़गार के अधिकार की इस लड़ाई में समाजवादियों की संवेदना एवं पूर्ण समर्थन घायल अभ्यर्थियों के साथ है। हम हर मोर्चे पर उनका साथ निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:-यूपी: नोएडा यूनिवर्सिटी से लापता हुआ था कश्मीरी छात्रा, आतंकी बनने का शक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+