चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले अखिलेश कैबिनेट की महत्तवपूर्ण बैठक

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक कई मायनों में खास है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अखिलेश यादव कई योजनाओं को मंजूरी दे सकते हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की सुगबुगाहट के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

akhilesh yadav

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले होने वाली यह बैठक कई मायनों में खास है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अखिलेश यादव कई योजनाओं को मंजूरी दे सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक जिन प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है, उनमें समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना सबसे अहम है। इस योजना के तहत ढाई लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।

वहीं, विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों को 70 वर्ष तक पुनर्नियुक्ति, जसवंतनगर के 9 गांवों को सैफई में जोड़ने का प्रस्ताव, वैट नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

इसके अलावा जौनपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव, बंद सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने लिए प्रोत्साहन योजना, शहीद पुलिस कर्मियों के माता-पिता को 5 लाख की मदद और गोरखपुर में रामगढ़ ताल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैबिनेट की बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव, अंतरिम बजट, लेखा अनुदान विधेयक का प्रस्ताव और सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्ज पर ब्याज का निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

नगर पालिका रामपुर में ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव, नगर पालिका रामपुर में गांधी समाधि के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव और पीएचसी के लिए पायलट परियोजना के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

इनके अलावा लखीमपुर खीरी और सीतापुर के लिए पायलट परियोजना, बहराइच में नई तहसील मोतीपुर बनाने का प्रस्ताव व बहराइच में चार तहसीलों के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+