हमने कभी पीएम से बिजली का तार छूने को नहीं कहा- अखिलेश यादव
सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार में आने के बाद विकास को नई उंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोनभद्र में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने हर तबके के लिए काम किया है, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर सबसे अधिक लोहिया आवास दिया जाएगा तो वह सोनभद्र होगा, हालांकि संख्या ज्यादा है लेकिन हम संख्या को बढ़ाएंगे। अगर सबसे पहले 3.5 लाख रुपए का लोहिया आवास कहीं मिलेगा तो वह सोनभद्र में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले एक लाख रूपए वाला आवास दे रहे हैं, लेकिन हम साढ़े तीन लाख वाला लोहिया आवास लोगों को दे रहे हैं।

अखिलेश के भाषण के मुख्य अंश
- पीएम कितनी बार रोड शो करेंगे, इस बार लगता है रोड शो करते-करते कहीं और निकल जाएंगे।
- दोबारा उसी को परीक्षा करने को मिलती है जो फेल हो जाता है
- इतने नौजवान लोग किसी भी पार्टी में नहीं है, हम ही नौजवान हैं तो आप लोगों के लिए भी काम करेंगे।
- इन लोगों से सावधान रहना, क्योंकि वह जानते हैं कि समझाने से नहीं बहकाने से वोट मिलता है।
- पीएम ने कहा कि हर चीज में रेट है, लेकिन मैंने कहा कि एक भी चीज का रेट बता दो, आजतक नहीं बताया
- पीएम कब्रिस्तान व श्मशान की बात कर रहे हैं, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं, हमनें श्मशान बनवाने का भी काम किया और कब्रिस्तान भी बनवाया।
- अभी थाने से नहीं चल रही है पुलिस, 100 नंबर से चल रही है पुलिस
- हमने बिजली दी है, लेकिन आजतक कसम नहीं खा रहे हैं कि बिजली आई या नहीं।
- हाथी वाली पार्टी नगदी के बिना किसी को टिकट नहीं देती है।
- अब हम बेटियों को साइकिल बांटने का काम करेंगे।
- सरकार साइकिल वालों की बनने जा रही है, ऐसे में आप तय करें कि हारने वालों के साथ जाना है या जीतने वालों के साथ
- जिन लोगों ने बनारस के रोड शो की तस्वीर देखी है वह जानते हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
- लोगों के भीतर का भ्रम दूर करने के लिए हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।
- जब अमेरिका के राष्ट्रपति आए थे तो आपने सबसे महंगा सूट पहना था, बताओ किसकी नकल करके पहना था वह सूट
- पता नहीं प्रधानमंत्री को किसने बता दिया नकल हो रही है, लेकिन यूपी में तो कोई परीक्षा नहीं हो रही है।
- प्रधानमंत्री से सावधान रहना, उन्होंने कहा कि यूपी में नकल हो रही है, बताओ कहां नकल हो रही है।
- भाजपा वाली से हमारी बुआ रक्षाबंधन मनाती है, इसलिए उनसे सावधान रहना।
- पिछले बार अपनी जिंदा की मूर्ति लगवाई थी, अपना नाक, कान मुंह पत्थर का कर लिया, उनपर कौन भरोसा करेगा।
- वो कहती हैं कि पत्थर व स्मारक नहीं बनवाएंगी, कौन उनका भरोसा करेगा।
- पहले तो वह थोड़ा बहुत बोलती थीं लेकिन आजकल बहुत पढ़ रही हैं, वह जब पढ़ रही थीं अपना भाषण तो लोग सो रहे थे।
- अभी सुना है पत्थर वाली सरकार कह रही है कि हम चना देंगे, तीन बार सीएम रहीं लेकिन चना नहीं खिलाया।
- अभी हमने स्कूलों में बैग दिया है, बर्तन भी दे दिया, ड्रेस भी दिया, आने वाले समय में हम हर महीने एक किलो मिल्क पाउडर व एक किलो देशी घी देंगे।
- अभी हम 500 रुपए की पेंशन दे रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में हम 1000 रुपए की पेंशन देने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications