हार से निराश अखिलेश बोले अब शायद यूपी में बुलेट ट्रेन आए
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा की हार के बाद कहा कि हम हार को स्वीकार करते हैं, शायह अब यूपी में बुलेट ट्रेन आए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता के निर्णय का स्वागत करता हूं और मैं उनके निर्णय के लिए उन्हें बधाई देता हूं। अखिलेश ने कहा कि कभी-कभी लोकतंत्र में समझाने से नहीं बल्कि बहकाने से से वोट मिलता है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने एक्सप्रेस वे बनाया शायद लोगों को पसंद नहीं आया, हो सकता है भाजपा बुलेट ट्रेन लेकर आए, हम देखना चाहते हैं कि प्रदेश में समाजवादियों से भी अच्छा कोई काम कर सकता है। अखिकलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री मैं हूं, हार की समीक्षा मैं करुंगा और समीक्षा के बाद हार की जिम्ममेदारी लुंगा, बिना समीक्षा किए हुए कैसे हार की जिम्मेदारी ले लें।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से वायदा किया है कि वह किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उम्मीद है कि पहली कैबिनेट की बैठक में यह कर्ज माफ किया जाएगा, यह ऐलान पीएम ने किया था तो देशभर में किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे गठबंधन पर खुशी है, उन्होंने कहा कि आगे भी यह गठबंधन जारी रहेगा। हालांकि 2019 के चुनाव के बारे में अखिलेश ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले आने दीजिए 2019 तो काफी दूर है।
हार से निराश अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी रैलियों में काफी लोग आए, शायद लोग देखने आए थे हाथ में मोबाइल लेकर आए थे और वोट कहीं और दे दिया, हमने एक्सप्रेस वे बनाया शायद पसंद नहीं आया तो शायद उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन आएगी। मैंने 55 लाख लोगों को पेंशन दिया है और आने वाले समय में 100 शायद आने वाली सरकार 1000 से भी ज्यादा पेंशन दे।
अखिलेश ने कहा कि चुनाव के समय जो समाजवादी पार्टी के साथ खड़े रहे उनका मैं शुक्रिया अदा करता हूं। जबतक कोई हमसे अच्छा काम नहीं करता है तबतक काम बोलेगा। हमें जितना वोट मिलना चाहिए था 29 फीसदी उतना हमें मिला है। कांग्रेस के साथ गठबंधन से हमें लाभ हुआ है और यह गठबंधन ठीक है, यह गठबंधन दो नए नेताओं का है।
वहीं बसपा के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं समझता हूं कि अगर बसपा की नेता ने ईवीएम पर जो सवाल उठाया है उसपर मैं भी जांच करके अपनी बात रखुंगा। मैं भी बूथ का विश्लेषण करुंगा, लेकिन अगर सवाल उठा है तो जांच करा लेनी चाहिए। अगर किसी ने सवाल उठाया है तो इसकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications