शिवपाल को दरकिनार कर अखिलेश ने शुरू किया प्रचार, कहा- काम बोलता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी उस बात पर खरे उतरने की ओर हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि वो विधानसभा चुनाव के लिए अकेले ही प्रचार करना शुरू करेंगे।
लखनऊ। तमाम विवादों और दुविधाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव का प्रचार लगभग शुरू कर दिया है।
अपने ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट से अखिलेश ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बीते 5 साल में समाजवादी पार्टी सरकार के कामों उल्लेख किया गया है।

हालांकि इस वीडियो में अखिलेश मुलायम और आजम को छोड़कर पार्टी का कोई बड़ा समाजवादी चेहरा नजर नहीं आ रहा है। शिवपाल इस वीडियो से पूरी तरह दरकिनार कर दिए गए हैं। अखिलेश के इस वीडियो का टाइटल है 'काम बोलता है।'
ये रहा वो वीडियो
बता दें कि बुधवार को ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से एक वीडियो के जारी होने की बात कही जा रही थी जिसमें सिर्फ न तो सपा की साइकिल थी, न मुलायम और शिवपाल। उस वीडियो में सिर्फ अखिलेश, डिंपल और उनके बच्चे थे।
तो देखिए किस तरह अखिलेश बता रहे हैं कि उनका काम बोलता है।












Click it and Unblock the Notifications