सपा और कांग्रेस के गठबंधन के लिए अखिलेश ने किया प्रियंका को फोन
गठबंधन के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने भी 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राह एक हो चुकी है। सपा 298 और कांग्रस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा और कांग्रेस के गठंबधन की चर्चाओं को हकीकत की जमीं पर उतारने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और पार्टी की स्टार प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका अदा की। यह बात पहले भी सामने आई थी कि सपा के मुखिया और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास, अपने विशेष दूत धीरज को भेजा था। इसके बाद रविवार (22 जनवरी) को अखिलेश ने प्रियंका को फोन कर गठबंधन की स्थिति स्पष्ट कर दी।

यह बात दीगर है एक समय ऐसा भी लग रहा था कि यह गठबंधन नहीं हो सकेगा। सपा ने 210 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी थी। सपा ने उन सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी, जिस पर पहले से ही कांग्रेस के विधायक हैं। उसके बाद यह बात भी सामने आई थी कि खुद सोनिया ने इस मामले में हस्तक्षेप किया था। सूत्रों की मानें तो सोनिया के हस्तक्षेप करने के बाद सपा से बातचीत की कोशिशें तेज हो गई। इन सबके बीच में प्रियंका गांधी थीं।
जिसके चलते कांग्रेस गठबंधन में 105 सीटें हासिल करने में कामयाब रही। संभावना यह भी जताई जा रही है कि गठबंधन की घोषणा के बाद सपा उन सीटों से अपने प्रत्याशियों के नाम वापस लेगी जहां से कांग्रेस के विधायक हैं। उम्मीद है कि गठबंधन के अस्तित्व में आ जाने के बाद राहुल और अखिलेश एक साथ चुनाव प्रचार कर सकते हैं। वहीं जिस तरह से इस गठबंधन के लिए प्रियंका ने तेजी दिखाई है उस आधार पर संभावा है कि वो 2019 में सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं। ये भी पढ़ें: DU का छात्र परेशान: अंग्रेजी की परीक्षा में जांचे सिर्फ 6 सवाल, 30 की जगह दिए 15 अंक












Click it and Unblock the Notifications