Akash Anand News: BSP से निकाले गए आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कही दिल छू लेने वाली बात
Akash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से पार्टी प्रमुख मायावती से माफ़ी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई पोस्ट कर अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा पार्टी में लौटने की इच्छा भी जताई है।
आकाश ने अपने पोस्ट में मायावती को न सिर्फ राजनीतिक मार्गदर्शक बताया, बल्कि उन्हें दिल से अपना "एकमात्र राजनीतिक गुरु" भी कहा। उन्होंने लिखा कि बहन जी की छत्रछाया में उन्होंने राजनीति को समझा और समाजसेवा का असली मकसद जाना है।

ट्वीट विवाद के बाद बसपा से बाहर हुए आकाश अब दोबारा पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह भविष्य में किसी भी निर्णय के लिए रिश्तेदारों या ससुराल पक्ष से कोई सलाह नहीं लेंगे।
रिश्तों से ऊपर पार्टी हित को रखा
अपने पोस्ट में आकाश ने यह भी लिखा कि वह अब अपने ससुराल या अन्य पारिवारिक संबंधों को पार्टी के काम में कभी बाधा नहीं बनने देंगे। उनका पूरा ध्यान बहुजन समाज पार्टी के मिशन और बहन जी के निर्देशों पर रहेगा।
उन्होंने लिखा कि भविष्य में वह सिर्फ बहन मायावती के आदेशों का पालन करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन लेते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अनुभव से सीखकर पार्टी के हित में काम करेंगे।
बहन जी हैं मेरी प्रेरणा
आकाश आनंद ने लिखा कि वह बहन मायावती के आत्म-सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट के लिए माफ़ी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा कभी भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
उन्होंने पार्टी से यह अपील की कि उन्हें दोबारा बहुजन समाज पार्टी में सेवा का अवसर दिया जाए। आकाश का कहना है कि वह बहन जी के नेतृत्व में ही राजनीति करना चाहते हैं और भविष्य में पार्टी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
ये है आकाश आनंद का पूरा ट्वीट
बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यू.पी. की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सांसद आदरणीया बहन कु. मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा।
यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है। और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा।
और सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।
आदरणीया बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व आदरणीया बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।
कार्यकर्ताओं में हलचल, लौटेंगे आकाश आनंद?
आकाश के इस भावुक अपील के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अगर बहन जी चाहें तो आकाश को फिर से मौका मिल सकता है। वहीं, कुछ लोग इसे एक भावनात्मक रणनीति करार दे रहे हैं।
हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आकाश आनंद की इस सार्वजनिक माफी और पार्टी में वापसी की इच्छा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और बसपा की राजनीति में एक बार फिर हलचल मची है।
-
Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
TN Election 2026: TVK शुक्रवार को करेगी 234 उम्मीदवारों का ऐलान, क्या DMK का किला हिला पाएंगे सुपरस्टार विजय? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications