अजीत सिंह ने कहा अब तो राहुल गांधी ने भी पीएम की दावेदारी से कर दिया है मना

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह गुरुवार को शामली पहुंचे। उन्होंने केंद्र के पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। अजीत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने मन की बात तो कहते हैं लेकिन किसानों के मन की बात सुनने के लिए उनके पास टाइम नहीं हैं। प्रधानमंत्री के पद की दावेदारी के सवाल पर हंसते हुए कहा कि मैं तो नहीं हूं और अब तो राहुल गांधी ने इंकार कर दिया है।

ajit singh comment on Congress President Rahul Gandhi in shamli

गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावड़ी में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा सीताराम की मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। चौधरी सिंह ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा संकट किसानों के सामने हैं और इस सरकार ने किसानों की हैसियत को खत्म कर दिया है। आजादी के बाद से किसानों की इतनी बुरी हालत आज तक नहीं हुई। अभी किसान दिल्ली जाकर अपनी बात कहना चाहते थे किसानों को इतना भी अधिकार नहीं रह गया है कि वह शांतिपूर्वक दिल्ली जाकर अपनी बात कह सके।

ajit singh comment on Congress President Rahul Gandhi in shamli

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मन की बात तो करते हैं लेकिन किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। मीडिया ने जब गठबंधन के बारे में सवाल किया तो अजीत सिंह ने गठबंधन के सवाल पर चुप्पी साध ली। लेकिन प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी पर सवाल पूछे जाने पर हंसते हुए कहा कि मैं तो नहीं हूं और राहुल ने भी मना कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+