यूपी के इस लाल ने जापान में बढ़ाया तिरंगे का मान, गांव मना रहा है जश्न
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के रहने वाले अजीत कुमार ने जापान में चल रही एशियन जूनियर चैंपियनशिप के एथलीट वर्ग में इतिहास रच दिया है। इलाहाबादी छोरे ने 5 किलोमीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। अजीत ने 5 किलोमीटर की दूरी को 14 मिनट 15 सेकंड में पूरा किया। भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले अजीत कुमार इलाहाबाद के एक छोटे से गांव तीली का पूरा सोरांव के रहने वाले हैं। मामूली किसान के घर पैदा होने वाले अजीत कुमार ने आज विश्व पटल पर अपनी बड़ी छाप छोड़ी है।

गांव में खुशी
जापान में अजीत की जीत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में जश्न का माहौल शुरु हो गया। किसान पिता राम सिंह ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका बेटा न सिर्फ उनका नाम रोशन कर रहा है बल्कि देश का भी सर ऊंचा कर रहा है। बता दें कि अजीत जापान में जूनियर एशिया चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने पहले ही विदेशी दौरे पर अजीत ने भारत की उम्मीदों को पूरी तरह से पूरा करते हुए भारत के लिए गोल्ड जीता है। अजीत कुमार ने 5 किलोमीटर की दूरी को 14 मिनट 15 सेकंड और 44 पॉइंट में पूरा करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

इंद्रजीत पटेल के साथ कर रहे हैं तैयारी
बता दें कि अजीत कुमार इस समय यूपी एक्सप्रेस के नाम चर्चित अंतर्राष्ट्रीय इंद्रजीत पटेल के साथ तैयारी कर रहे हैं और लगातार उनके दिशा निर्देशन में ही आगे बढ़ रहे हैं। अजीत कुमार के कोच आइए शिवेंद्र ने बताया कि अजीत की रनिंग स्टाइल बहुत ही अच्छी है और निश्चित तौर पर वह भविष्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। उन्होंने कहा कि उन्हे इस बात की खुशी है कि पहली बार में ही अजीत ने जापान में भारतीय तिरंगा लहरा दिया है।

गांव से अब अंतराष्ट्रीय पटल पर
गोल्ड मेडल जीतने वाले अजीत कुमार अपने गांव में ही पहले प्रैक्टिस किया करते थे। उसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एथलीट व गांव के ही इंद्रजीत पटेल से आगे बढ़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की। इंद्रजीत ने भी उन्हें हाथों-हाथ मदद की और अपने साथ बेंगलुरु ले गए। जहां पर अपने साथ ही अजीत कि उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कराई और कोच आईए शिवेन्द्र के दिशा निर्देशन में अब अजीत ने एक नया इतिहास रच दिया है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications