अजीत सिंह ने दी सफाई, कहा राजनीति से संन्यास लेने का सवाल ही नहीं उठता

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि उनके बयान के गलत मतलब निकाले गए हैं। राजनीति से संन्यास लेने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। मालूम हो कि मंगलवार को अजीत सिंह ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस करने इस बात की घोषणा की थी कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव से दूर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी उम्र का हवाला दिया था।

ajeet singh said no question of retirement from politics

ये खबर मीडिया में अजीत सिंह के राजनीतिक संन्यास के रुप में देखी गई। ये बात चर्चाओं में आते ही अजीत सिंह ने इसे एक गलतफहमी बताकर स्पष्ट करने का प्रयास किया। एक समाचार पत्र से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी बात के गलत मतलब निकाल लिए गए हैं। मैं राजनीति से बाहर नहीं जा रहा हूं। बता दें कि मंगलवार को बागपत में आरएलडी मुखिया अजीत सिंह ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी उम्र 80 साल हो चुकी है इसलिए वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उनके इस बयान को सक्रिय राजनीति से किनारा करने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि वह कुछ दिन पहले ही कैराना उपचुनाव में पूरी तरह सक्रिय थे और उनकी पार्टी की प्रत्याशी इसमें विजयी भी रही थी। महागठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी वह पार्टी समाप्त हो जाएगी। जब सब पार्टियां एक साथ लड़ेंगी तभी अपना वजूद बचा पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+