UP News: कोलकाता राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले LU में सदस्यता अभियान चला रही AISA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईसा की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर से इस अभियान को नई शिक्षा नीति को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ

All India Students Association:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ अपनी आपत्तियों को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए कोलकाता में अपने राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू किया है।

आईसा की तरफ से चलाया जा रहा अभियान

आइसा के पदाधिकारियों की माने तो सदस्यता अभियान चलाकर संगठन से छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसको लिए वाल राइटिंग से लेकर ऑनलाइन प्रचार तक किया जा रहा है। दरअसल ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने कोलकाता में 9 से 11 अगस्त को होने वाला है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले लखनऊ में एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।

नई शिक्षा नीति को लेकर आईसा का अभियान अहम

आरोप है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने NEP-2020 को लागू कर दिया है। इसकी वजह से शिक्षा और कैंपस स्पेस को काफी हद तक प्रभावित किया है। AISA लखनऊ के उपाध्यक्ष ने बताया कि संगठन अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए लखनऊ के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों तक पहुंचने की कवायद शुरू की है। इस अभियान से सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में मदद मिलेगी।

स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लें युवा छात्र

आइसा लखनऊ के उपाध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि, 'आइसा ऐसे समय में अपना 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है, जब भारत में मुसलमानों और अन्य वंचित समुदायों के खिलाफ नफरत का अभियान बढ़ रहा है। हम चाहते हैं कि इस देश के छात्र और युवा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।

नई शिक्षा नीति की खामियों को उजागर करने का प्रयास

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, 'लखनऊ विश्वविद्यालय ने एनईपी-2020 लागू किया है, जिसकी वजह से शिक्षा और कैंपस स्पेस काफी हद तक प्रभावित हुआ है। ऑनलाइन शिक्षा और चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) छात्रों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। हम छात्रों के बीच यह अभियान चला रहे हैं कि सस्ती शिक्षा की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आइसा में शामिल होकर अपनी आवाज उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+