अखिलेश यूपी में मुसलमानों से खेलने व धोखा देने की कर रहे राजनीति- ओवैसी
AIMIM Chief Owaisi And Akhilesh Yadav News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के असली 'हिंदुत्व' को बचाने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगाया है कि वह उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की भावनाओं से साथ सिर्फ खिलवाड़ कर रहे हैं और उन्हें धोखा दे रहे हैं।
भाजपा हिन्दू व मुसलमानों को बांटने का काम कर रही
दरअसल, सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कुछ दिन पूर्व बयान दिया था कि भाजपा हिन्दू व मुसलमानों को बांटने का काम कर रही है। इसे रोकने के लिए असली हिंदू समाज के जुड़े लोगों को आगे आना चाहिए। इस बयान के बाद ही ओवैसी अचानक भड़क गए और समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगा डाले।

अखिलेश असली हिन्दुत्व को बचाने की बात कर रहे AIMIM प्रमुख ओवैसी ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में मुसलमानों को निशाना बना रही है और अखिलेश असली हिन्दुत्व को बचाने की बात कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव ने प्रदेश के सभी मुसलमानों ने सपा को वोट दिया और आज अखिलेश की यह भाषा हैं। उन्हें सांड़ समाचार से फुरसत मिल नहीं रही। क्या कहना है क्या नहीं इसका भी वह फर्क नहीं कर पा रहे।
डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि गलती तो उन बिचौलियों की है,जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया है। मुसलमानों का वोट अगर इस बार अखिलेश को जाएगा तो वह गुमराह कहलाएंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस ही मुसलमानों के वोट बैंक के दावेदार नहीं हैं। बल्कि AIMIM भी दावेदार है।
वरिष्ट पत्रकार जगदीश लाल का कहना है कि आवैसी के इस बयान से अगर मुसलमानों में बिखराव हुआ तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। पिछे के चुनावों पर नजर डालें तो जहां ओवैसी की पार्टी के लोग चुनाव में अच्छा वोट पाए वहां सपा उम्मीदवार तीसरे या चौथे नंबर पर रहे और बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई हैं। ओवैसी का बयान आगामी चुनाव को देखते हुए है।












Click it and Unblock the Notifications