Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओवैसी का ऐलान- भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर बाबू सिंह कुशवाहा होंगे CM

नई दिल्ली, 29 जनवरी: उत्तर प्रदेश में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में छोटे दलों की सक्रियता काफी नजर आ रही। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार में 5 सीटें जीतने के बाद काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कई दलों के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा तैयार किया है। शुक्रवार को ओवैसी ने इस गठबंधन के लिए मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया।

Babu Singh Kushwaha

मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा ने काफी सोच-विचार कर ये फैसला लिया है कि बाबू सिंह कुशवाहा उसके संयोजक होंगे। अगर उनका गठबंधन जीतता है, तो 2.5 साल वही मुख्यमंत्री रहेंगे, बाकी के 2.5 साल एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा 3 डिप्टी सीएम होंगे, जिसमें एक मुस्लिम समुदाय और 2 पिछड़ा वर्ग से होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में कुल 403 सीटें हैं, जिसमें से 100 सीटों पर भागीदारी संकल्प मोर्चा चुनाव लड़ेगा।

खुद को बताया देशभक्त
वहीं ओवैसी ने यूपी में मोर्चा संभाल लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। ओवैसी ने कहा कि मैं एक देशभक्त हूं, जबकि पीएम मोदी खुद को हिंदू राष्ट्रवादी कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक देशभक्त वो है जो सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी असंवैधानिक कदम के खिलाफ खड़े होने को तैयार है। ये अंधे हिंदू राष्ट्रवादी कुछ भी नहीं बोलते हैं, उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली हैं, उन्होंने सोचना बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+