UP News: पश्चिमी यूपी में लगा RLD को बड़ा झटका, कांग्रेस का दामन थामेंगे अहमद हमीद
Uttar Pradesh: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है। रालोद के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के पुत्र अहमद हमीद ने रालोद छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले अहमद हमीद का रालोद छोड़ना जयंत चौधरी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बागपत के अलावा अहमद हमीद कई जिलों में रालोद का मुस्लिम चेहरा माने जाते थे। उनके पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद छोटे चौधरी अजित सिंह के करीबी नेताओं में रहे हैं।
सूत्रों की माने तो पिछले कुछ समय से वह अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने रालोद छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया है। दरअसल इसके संकेत यूपी में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव के दौरान ही लग गए थे जब अहमद हमीद पूरी तरह से साइलेंट हो गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि जयंत के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि विधानसभा के चुनाव के बाद संगठन में हुए अहम बदलावों में उनकी राय नहीं ली गई जिससे वो लगातार नाराज चल रहे थे। जयंत के साथ मतभेद लगातार बढ़ते चले गए जिसके बाद उन्होंने रालोद छोड़ने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications