कुर्सी के बाद यूपी के इस विवि की मार्कशीट भी हुई भगवा, दी गई ये सफाई
आगरा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई इमारतें, सरकारी अस्पताल और सार्वजनिक स्थल को भगवा रंग चढ़ चुका है। अक्सर सीएम के आयोजन में हर चीज को भगवा रंग में रखने की कोशिश की जाती है। अब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में भगवा रंग चढ़ता जा रहा है। यूपी के आगरा में 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में मार्कशीट का रंग केसरिया कर दिया गया और अब कुर्सियां भी भगवा रंग में रंग गईं हैं। ये कुर्सियां कार्यक्रम में लोगों के बैठने के लिये मंगाई गई है। बता दें कि सीएम और राज्यपाल भी 25 सितंबर को आगरा आ रहे हैं।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पीआरओ गिरजा शंकर का कहना है कि विश्वविद्यालय पर भगवा रंग चढ़ना ऐसा कुछ नहीं है और कलर को लेकर भी कोई बात नहीं है। विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की मार्कशीट देना बंद कर दिया है।

थर्ड ईयर की मार्कशीट का कुछ ऐसा कलर होना चाहिए था जिससे पता चल सके कि यह थर्ड ईयर की मार्कशीट है। सभी कलर अच्छे होते हैं जो कुर्सियों का सवाल है वह कार्यदाई संस्था का काम है जो उन्होंने कलर चयन किया है। 25 सितंबर को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल आ रहे है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
पीआरओ ने बताया कि विश्वविद्यालय पर भगवा रंग चढ़ना ऐसा कुछ नहीं है विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की मार्कशीट देना बंद कर दिया है यह पता चल सके कि यह थर्ड ईयर की मार्कशीट है इसलिये उसका कलर बदल गया है। कुर्सियों का सवाल है वह कार्यदाई संस्था का काम है जो उन्होंने कलर चयन किया है उस पर कुछ लोगों को आपत्ति है। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का कहना है कि रंग चयन का काम मेरा नहीं है। जो रंग अच्छा लगता है, उसका प्रयोग किया जाता है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के इस फैसले से तीन लाख लोग होंगे बेरोजगार,10000 करोड़ का होगा नुकसान












Click it and Unblock the Notifications