ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए पुलिसकर्मी के सामने रो रहे शख्स के वीडियो पर आगरा पुलिस ने दी सफाई, बताया क्या है सच

ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए पुलिसकर्मी के सामने रो रहे शख्स के वीडियो पर आगरा पुलिस ने दी सफाई, बताया क्या है सच

आगरा, 28 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अस्पताल के सामने एक मरीज का परिजन पुलिसवालों के सामने रोते हुए दिख रहा है। ये शख्स पुलिसवालों के सामने रोकर हाथ जोड़ते हुए जमीन पर घुटने टेककर कह रहा है कि मेरी मां को बचा लीजिए। इस वीडियो को लेकर कई तरह के सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। जिस पर अब आगरा पुलिस की ओर से सफाई आई है।

Agra police clarification on video man cried for oxygen cylinder infront policemen

वीडियो को लेकर क्या किया जा रहा दावा

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जो शख्स रो रहा है, उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। वो ऑक्सीजन सिलेंडर लाया था जिसे पुलिस ने ले लिया और किसी वीआईपी मरीज के लिए वहां से ले गई। जिस पर ये शख्स रो पड़ा और खुशामदें करने लगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि पुलिस रात में उसको ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए नहीं जाने दे रहे थे इसलिए वो रो रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस वीडियो को लेकर एससपी सिटी आगरा ने कहा है कि ये वीडियो दो दिन पहले का सदर में पड़ने वाले उपाध्याय हॉस्पिटल के सामने का है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी थी और हॉस्टिपल ने तीमारदारों को ऑक्सजीन का इंतजाम करने को कह दिया था। ऐसे में बाहर आकर अपनी मां की हालत बताते हुए ये शख्स रोने लगा। इस वीडियो को भ्रामक तरीके से पोस्ट किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से वीडियो को लेकर खंडन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+