आगरा: युवक की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल, लूटी दुकानें, जलाई गाड़ियां
यूपी की ताजनगरी आगरा में एक युवक की मौत पर इलाके में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। मृतक के पक्ष ने गाड़ियों में आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सोनू की एकाएक मौत होने के चलते उसके इलाके के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, ऐसे में सोनू के मर्डर की अफवाह फैलते ही इस हंगामें ने और उग्र रूप ले लिया। जिसके चलते दो पक्षों में जमकर बवाल के साथ पथराव हुआ। बताया गया कि मृतक के बस्तीवालों को जब युवक की मौत का पता चला तो उन्होंने इकठ्ठा होकर आगजनी के साथ पथराव करना शुरु कर दिया।

इतना ही नहीं, बवाल कर रहे लोगों ने मोहनपुरा के बाजारों की दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी और आस-पास खड़े दो वाहनों में भी आग लगा दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को इस हंगामे की सूचना दी गई। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, आगरा के एसएसपी का कहना है कि बवाल कर रहे लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और उनकी शिनाख्त होते ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: दीवार के पास पेशाब करने को लेकर हुई कहासुनी तो कर दी हत्या












Click it and Unblock the Notifications