VIDEO: दोस्त से हुई लड़ाई तो मंदिर में घुसकर तोड़ दी मूर्ति, फिर पेड़ से बांधकर हुई पिटाई

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्तियां छतिग्रस्त होने के बाद लोगों की आस्था पर ठेस पहुंची और लोग इकठ्ठे हो गये फिर वो सब कुछ हुआ जो आस्था के आहत हेने पर होता है। मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। भीड़ में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। सूचना पर पहुंचे बजरंगदल के नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Agra man beaten tying in tree after breaking statute of god

आगरा में एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने मंदिर में भगवान की मूर्ति को खंडित कर दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। धार्मिक भावनाएं आहत होने के चलते लोगों ने यपवके को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पुलिस का कहना है कि मूर्तियां छतिग्रस्त करने वाला सोनू नाम का युवक विशेष समुदाय से है। वो मानसिक रूप से प्रताणित है और उसका आज अपने दोस्त सलमान से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने मंदिर में रखी मूर्तियों को छतिग्रस्त कर दिया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना था कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जिन लोगों ने आरोपी युवक के साथ मारपीट की है उनको भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+