कोहरे का कोहराम: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो की मौत दर्जनों घायल, देखें VIDEO
उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर कोहरे का कहर भीषण मार्ग दुर्घटना के रूप में सामने आया। इस दुर्घटना में दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कोहरा इतना भीषण था कि जब तक लोग दूसरे वाहन को सतर्क करते तब तक वह भी आकर पीछे से टक्कर मार दे रहे थे। इस चक्कर में कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने का काम शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल और कोहराम मचा हुआ है।

मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हुए
घटना आगरा एक्सप्रेस वे के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचम खेड़ा के पास का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह काफी घना कोहरा था जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। घने कोहरे के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर भीषण हादसा हुआ। जिसमें स्विफ्ट डिजायर और आलू लदे पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई और देखते-देखते एक के बाद एक एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। जेसीबी मशीन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क के किनारे किया गया। दुर्घटना का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दुर्घटना में शामिल स्विफ्ट डिजायर तूल का विषय बनी रही, गाड़ी के ऐसे परखच्चे उड़े थे जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतकों के विषय में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। घने कोहरे के बाद भी वाहनों को तेज गति से चलाना दुर्घटना को आमंत्रण देना है।












Click it and Unblock the Notifications