आगरा: सपा और बसपा समर्थकों के बीच जमकर गोलीबारी, एक की मौत

सादाबाद इलाके में चुनाव प्रचार ने अब ख़ूनी रूप अख्तियार कर लिया है। सादाबाद विधानसभा के गांव मानिकपुर में चुनाव प्रचार के दौरान सपा और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई।

हाथरस। सादाबाद इलाके में चुनाव प्रचार ने अब ख़ूनी रूप अख्तियार कर लिया है। सादाबाद विधानसभा के गांव मानिकपुर में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें बसपा कार्यकर्ता पुष्पेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

आगरा: सपा और बसपा समर्थक के बीच जमकर गोलीबारी, एक की मौत

गोलीबारी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से जानकारी हासिल की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बसपाईयों ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल का आरोप है कि सादाबाद से बसपा प्रत्याशी व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के दबाव में यह सब हुआ है। फिलहाल हालात को देखते हुए गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। ये भी पढे़ं: बदायूं में बोली मायावती, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय बीएसपी को वोट दे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+