आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 यात्रियों से भरी खचाखच बस पलटी, 14 लोग घायल

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 यात्रियों से भरी खचाखच बस पलटी, 14 लोग घायल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खंडौली इलाके के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस पलट गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एत्मादपुर की सर्किल अधिकारी अर्चना सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि खंडौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। जिसमें 14 यात्री घायल हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। घटना बुधवार देर रात की है। हालांकि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

agra

घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन अपना काम कर कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के आसपास की है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई है। रात को ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि आगरा के झरना नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी।

पुलिस ने कहा कि यात्री गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। बस एक डिवाइडर से टकरा गई थी और फिर उसके बाद पलट गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जल्द ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था। बस के अंदर फंसे यात्रियों को क्रेन और कटर के जरिये बचाया गया और शहर के विभिन्न अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। जिन यात्रियों को मामूली चोटें लगी थीं वे प्राथमिक उपचार के बाद से वहां से चले गए हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+