दोस्तों के साथ मिलकर भाजपा नेता ने पत्नी को पीटा, कपड़े भी फाड़े! वजह हैरान करने वाली है

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा थाना के लायर्स कालोनी स्थित शिवालिक रेजीडेंसी में एक कथित भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ आकर अपनी पत्नी को जमकर पीटा। नेता ने अपने ढ़ाई साल के बच्चे को छीन लेने के बाद पिटाई के दौरान पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस मामले में पत्नी ने महिला शांति सेना की मदद से थाना न्यू आगरा में पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है, वहीं पति ने पत्नी पर बच्चे को 20 लाख में गोद देने और मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार थाना नाई की मंडी के कटरा हाथी शाह की रहने वाली नूपुर के पिता आगरा विश्वविद्यालय में क्लर्क हैं। जिनके पास विश्विद्यालय के काम से विनय शर्मा निवासी लायर्स कालोनी का आना जाना होता रहता था। यहीं विनय और नूपुर के बीच मे प्रेम संबंध हो गए और तीन वर्ष पहले दोनो ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद नूपुर और विनय के परिजन मान गए और नूपुर के परिवार ने फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में शानदार रिसेप्शन के साथ बेटी को विदा किया। नूपुर के अनुसार शादी के बाद विनय रोजाना शराब पीकर देर रात घर आता था और उसे मारता-पीटता था। विनय ने शादी के छह माह बाद ही उसकी पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया लेकिन उसने लवमैरिज के कारण परिजनों को नही बताया। विनय उस पर हमेशा आस पास और रिश्तेदारों से उसके सम्बन्ध का शक करता था। धीरे-धीरे हालात इतने बुरे हो गए कि अडोस पड़ोस के 16 से 18 साल के बच्चों तक से उसके सम्बन्ध का ताना पति देने लगा। पति प्रॉपर्टी का काम करता है और कुछ भाजपा नेताओ के साथ पार्टी की नेतागिरी करता है।

दहेज को लेकर देते हैं ताने

दहेज को लेकर देते हैं ताने

नूपुर के अनुसार पति हमेशा कहता था कि मैंने तुझसे शादी तेरी जिंदगी बर्बाद करने के लिए की है। शादी के बाद उसे पता चला कि विनय की माँ विमलेश भी अपने पति ललित प्रसाद के साथ कभी नही रही। शादी के बाद विनय की माँ बहन और जीजा हमेशा उसे ताने देते थे कि हींग लांगी न फिटकरी रंग चोखा। जबकि शादी में मेरी मां ने सभी को अच्छे तोहफा के साथ मुझे करीब दस लाख की ज्वेलरी दी थी पर तब भी ससुराल में सभी को लगता था कि उनका काम सस्ते में हुआ और अगर लव मैरिज न होती तो शायद मोटा दहेज मिलता।

 शक करता है पति

शक करता है पति

नूपुर ने बताया कि मारपीट और शक से तंग आकर छह माह से वो घर पर नही रह रही थी और मायके चली गई थी। बुधवार को वो घर आई थी। कल गुरुवार रात को अचानक पति विनय चार पांच साथियों के साथ आया और उसे चौथी मंजिल के अपने फ्लैट से निकाल कर जमकर मारा और बच्चे पार्थ का अपहरण कर लिया। ऊपर फ्लेट के बाहर की एक घण्टे की मारपीट तो सिर्फ लोगों ने देखी है और जब वो उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने के लिए नीचे घसीट कर ले गया तो वहां के सीसीटीवी में उसकी करतूत कैद हो गई। जब पड़ोसियों ने पति का विरोध किया तो उसने उनसे भी मारपीट करने की कोशिश की। घटना की जानकारी पर महिला शांति सेना की कुंदनिका शर्मा साथी महिलाओ के साथ मौके पर पहुंच गई और उसे थाने लेकर गई। थाने में पहले तो रपट नही दर्ज हो रही थी पर महिला शांति सेना के दबाव में उन्होंने तहरीर ली और मेडिकल करवाया।

चरित्र हीन होने का लगाया आरोप

चरित्र हीन होने का लगाया आरोप

वहीं इस प्रकरण में आरोपी पति ललित ने बताया है कि पत्नी से बच्चे की कस्टडी का मामला कोर्ट में है। पत्नी का चरित्र सही नही है और वो मेरे बेटे को अपने जानकारों को 20 लाख रुपये में गोद देना चाहती है। कल भी वो घर मे ताला तोड़कर घुसी और बच्चे को ले जाना चाह रही थी मैन बच्चे को बचाया और उस दौरान पत्नी ने मां और भाई के साथ उसके साथ मारपीट की है। इसकी पति ने लिखित तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+