क्लास में घुसकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ एबीवीपी के नेता ने की छेड़छाड़
आगरा। आगरा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और विवादों का गहरा नाता रहा है। कभी छात्र-छात्राएं मार्कशीट के लिए परेशान रहते हैं तो कभी यहां कुलपति के कार्यालय पर मारपीट हो जाती है। इस बार डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दो छात्राओं ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। छात्रा के आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित केएमआई में पत्रकारिता की दो छात्राओं ने एक छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। छात्राओं का आरोप है कि एक छात्र नेता ने क्लास रूम में आकर उनका गिरेबान पकड़ लिया और अभद्रता की। क्लास ले रहे शिक्षक ने जब छात्र को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता कर डाली। आरोपित छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पदाधिकारी बताया जा रहा है छात्राओं का आरोप है कि क्लास रूम में उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें उठा लेने की धमकी भी दी।इस घटना के बाद से छात्रा के मन में दहशत है। फिलहाल छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसेक बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र का है।












Click it and Unblock the Notifications