यूपी: सरकारी कॉलेज में छात्र के साथ रैगिंग में सीनियर्स ने किए शर्मनाक कुकृत्य
सरकारी कॉलेज में रैगिंग के चलते एक छात्र को कमरे में बुलाकर उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ कुकृत्य किया गया। वहीं शराब पिलाकर उसकी पिटाई भी की गई।
आगरा। ताजनगरी आगरा में गवर्मेंट लेदर इंस्टीट्यूट के एक छात्र के साथ रैगिंग में बदसलूकी का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि रैगिंग के नाम पर छात्र को शराब पिलाकर उसको बुरी तरह पीटा गया। वहीं, पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर कुकर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल छात्र के परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढे़ं: हॉलीवुड अभिनेत्री एस्ले जुड बोलीं- '7 साल की उम्र में हुआ था मेरा शोषण, 14 की होने पर किया गया रेप'

दरअसल, ये मामला थाना एत्माउद्दोला के नुनिहाई स्थित राजकीय चर्म संस्थान का है। पीड़ित छात्र झांसी का रहने वाला है और लेदर टेक्नीशियन का डिप्लोमा कर रहा है। पीड़ित छात्र का कहना है कि कॉलेज में रैगिंग के चलते उसे एक कमरे में बुलाकर उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ कुकृत्य किया गया।













Click it and Unblock the Notifications