Agniveer Bharti 2026: यूपी में अग्निवीर भर्ती रैलियों का शेड्यूल जारी, लखनऊ समेत इन 6 जिलों में कब-कब भर्ती?

Agniveer Bharti 2026: रक्षा बंधन, 28 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी समाने आई है। सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खबर यह है कि प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैलियों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सबसे पहले मेरठ में 17 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके बाद अन्य जिलों में स्टेप बाइ स्टेप भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसमें बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या जिले कतार में हैं। आपको बता दें कि, भर्ती प्रक्रिया अगले साल यानी 2027 की 14 अप्रैल को पूरी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि कब कहां होगी भर्ती रैलियां...

agniveer-bharti-2026

UP Agniveer Bharti 2026: यूपी के किन 6 जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती?

  • मेरठ: 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026
  • बरेली: 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026
  • लखनऊ: 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027
  • वाराणसी: 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027
  • आगरा: 4 मार्च से 24 मार्च 2027
  • अयोध्या: 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027

मेरठ से होगी भर्ती रैलियों की शुरुआत

अग्निवीर भर्ती अभियान की शुरुआत मेरठ से 17 अगस्त 2026 को होगी। यहां भर्ती प्रक्रिया 9 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम तय किया गया है। मेरठ के बाद 14 सितंबर से 30 सितंबर तक बरेली में भर्ती रैली आयोजित होगी। इसके बाद करीब तीन महीने के अंतराल के बाद 11 जनवरी 2027 से लखनऊ में भर्ती रैली शुरू होगी। लखनऊ में यह प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी। फरवरी में वाराणसी में 2 से 27 फरवरी तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

मार्च में आगरा और अयोध्या में भर्ती प्रक्रिया होगी। आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च तक और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

अप्रैल 2027 तक चलेगा भर्ती अभियान

उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैलियों का पूरा अभियान एक ही समय में नहीं होगा, बल्कि अलग-अलग शहरों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत अगस्त 2026 में मेरठ से होगी और अंतिम चरण अप्रैल 2027 में अयोध्या में पूरा होगा।

इस लंबे भर्ती अभियान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले से व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+