कैराना: भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जिताने के लिए महंत ने 21 कुण्डों के बीच शुरू की अग्नि तपस्या
शामली। कैराना उप चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो रही है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने के लिए एक नाथ संप्रदाय के महात्मा ने अग्नि तपस्या शुरू की है। महात्मा का दावा है कि कैराना चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। महात्मा ने दावा किया कि इससे पहले भी उनकी तपस्या सफल रही है। महात्मा की मानें तो वो योगी आदित्यनाथ के मठ से जुड़े हुए हैं और इसी कारण बीजेपी को विजय बनाने के लिए अग्नि तपस्या कर रहे हैं।

कैराना लोकसभा क्षेत्र में यहां के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद 28 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस चुनाव में बीजेपी की और से दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह चुनाव मैदान में है, जिनका मुक़ाबला महागठबंधन की लोकदल के प्रत्याशी तबस्सुम हसन से है। इस चुनाव में बीजेपी को विजय दिलाने के लिए शामली नगर के कैराना रोड पर स्थित एक शिव मंदिर में नाथ संप्रदाय के महात्मा ने अग्नि तपस्या शुरू कर दी है। बाबा भविष्य नाथ इस कठिन तपस्या को भगवान से अपने लिए किसी विशेष वरदान को मांग को लेकर नहीं कर रहे है, बल्कि ये बाबा इस भीषण गर्मी में 21 अग्नि कुण्डों के बीच बैठकर बीजेपी प्रत्याशी की जीत के लिए तपस्या कर रहे है।

नाथ संप्रदाय से जुडे है भविष्यनाथ
बाबा भविष्य नाथ की मानें तो वह यह तपस्या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण कर रहे हैं। क्योंकि वह भी नाथ संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। भविष्यनाथ की मानें तो उन्होंने जब कभी भी तपस्या की हैं उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस अग्नि तपस्या के कारण भाजपा कैराना में विजयी होगी।












Click it and Unblock the Notifications