जुआ खेलने से रोका तो गांववालों ने एकजुट हो पीट दिए 'यूपी-100' के सिपाही, वर्दी भी उतारी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जुआरियों को जुआ खेलने से रोकना सिपाहियों को भारी पड़ गया। जुआरियों ने एकजुट होकर सिपाहियों को न केवल पीटा, बल्कि वर्दी भी खींच उतारी। इसके बाद सिपाही किसी तरीके से वहां से जान बचाकर निकले।

भागने के बजाए पुलिस पर ही उग्र हो गए जुएबाज
संवाद सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज गांव में जमघट पर्व पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बजाए भागने के उन लोगों ने पुलिस को ही घेर लिया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिसवालों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। एक सिपाही की वर्दी भी उतार दी। सिपाही किसी तरीके से वहां से जान बचाकर निकले। इस घटना का वीडियो भी मौके से बनाकर वायरल कर दिया गया।

जो पैसा सिपाहियों के हाथ लगा, वह छुड़ाने लगे
एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गांव वाले किस तरह से पुलिस के साथ व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मी लोगों को समझाने में लगे रहे। सिपाहियों ने कुछ पैसे जुआरियों से छीने भी , लेकिन भीड़ बढ़ी तो सिपाहियों की जान पर ही बन आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को वापस जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें: यूपी में सरेराह दो युवकों को उतारा गया मौत के घाट, यहां 12 घंटे के अंदर हुईं ये वारदातें












Click it and Unblock the Notifications