UP: अफजाल अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 10 अक्टूबर को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh News: माफिया मुख्तार अंसारी के भाई व पूर्व सांसद अफजाल की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने अगली सुनावाई की तिथि निर्धारित करते हुए 10 अक्टूबर की तारीख दी है।
गाजीपुर के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामला सुप्रीम कोर्ट चल रहा है। 4 साल की सजा पाने वाले अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। अफजाल अंसारी ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है।

अफजाल अंसारी ने अपने वकील जुबेर अहमद खान के जरिये इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में निचली अदालत द्वारा उसे दोषी ठहराने के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था।
कृष्णानंद राय हत्याकांड में लगाया गया था गैंगस्टर एक्ट
पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल के साथ ही साल 2007 में अफजाल अंसारी के खिलाफ कृष्णानंद राय हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिसमें बरी होने के बावजूद उसी के आधार पर गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया गया। दलील दी गई कि सिर्फ एक मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट का केस नहीं चलाया जा सकता। याचिका में गिरोह बंद कानून के तहत कार्यवाही को रद किए जाने की मांग की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications