मोदी के शहर में चला योगी का डंडा, सीज हुआ अवैध रूप से चलने वाला बूचड़खाना
पुलिस ने यहां चोरी छिपे पशुओं को लाने और बाहर ले जाने का धंधा कर रहे एक स्लाटर हाउस पर अचानक से छापेमारी की।
वाराणसी। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से स्लाटर हाउसों को बंद किये जाने के फरमान के बाद से प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन ने इस ओर तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है।
वाराणसी में स्लॉटर हाउस सीज
जिसका सबसे बड़ा असर मंगलवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल गड़हा इलाके में देखने को मिला। पुलिस ने यहां एक स्लाटर हाउस पर छापेमारी की।

जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल गड़हा इलाके में कार्रवाई
पुलिस ने वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल गड़हा इलाके में चोरी छिपे पशुओं को लाने और बाहर ले जाने का धंधा कर रहे एक स्लाटर हाउस पर अचानक से छापेमारी की। हालांकि यह स्लाटर हाउस 2012 से ही एनजीटी के आदेश के बाद से बंद चल रहा था, लेकिन आदेश के बाद भी यहां गुपचुप तरीके से यह धंधा जारी था।

आदेश के बावजूद होता था करोबार
मामले की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए यहां छापेमारी करवाई और इसे सीज करवाने के साथ ही बरामद लगभग 60-70 पशुओं को छुड़वाया गया। जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमलगड़हा क्षेत्र में एनजीटी के आदेश से 2012 से बंद पड़े स्लाटर हॉउस में चोरी छिपे पशुओं को लाने और बाहर भेजने के चल रहे कारोबार की जानकारी मिली।

पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई
इस सूचना पर सतर्क जिला प्रशासन ने एसीएम तृतीय अंजनी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को वहां पुलिस की छापेमारी करवाई गई। इस दौरान पुलिस को मौके से लगभग 6 दर्जन पशु बरामद हुए, जिसके बाद स्लाटर हाउस को सीज कर दिया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
हालांकि इस बाबत एसीएम तृतीय अंजनी सिंह ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि यहां पशुओं को लाकर उसे बाहर भेजने का काम किया जाता रहा लेकिन उन्होंने पशुओं को कत्ल किये जाने से साफ इंकार कर दिया।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications