विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद अब सिपाहियों को फिर से दी जाएगी ट्रेनिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जिस तरह से विवेक तिवारी की सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद से लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विवेक तिवारी पर गोली चलाने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार की करतूत ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद आखिरकार विभाग ने सिपाहियों के व्यवहार, वेलफेयर, सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं असलहों के इस्तेमाल को लेकर फिर से ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है।

6 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग

6 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग

एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना को तैयार किया है। एडीजी ने बताया कि भर्ती होने के बाद सिपाहियों को 9 महीने तक ट्रे्निंग दी जाती थी। लेकिन अब जिन 6 हजार सिपाहियों की भर्ती हुई है, उन्हें फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिन तकहर रोज 300 सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रे्निंग के दौरान विषय वस्तु को तैयार कर लिया गया है। इस ट्रेनिंग के दौरान सिपाहियों को असलहे का इस्तेमाल, उनके काम करने के तरीके, सोच, लाइफ स्टाइल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कई क्षेत्र से जुड़े लोग लेंगे हिस्सा

कई क्षेत्र से जुड़े लोग लेंगे हिस्सा

सिपाहियों की यह ट्रेनिंग सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगी। एडीजी ने बताया कि ट्रेनिंग का परिणाम देखने के बाद इसे स्थाई तौर पर लागू करने पर विचार किया जाएगा। इस ट्रेनिंग के दौरान पूर्व पुलिस अधिकारी, आम जनता, मीडिया, विज्ञान, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि एडीजी ने बताया कि जो लोग फैकल्टी के तौर पर सिपाहियों को पढ़ाने के इच्छुक हैं वह इसमे हिस्सा ले सकते हैं।

कैसे भीड़ को करें नियंत्रित

कैसे भीड़ को करें नियंत्रित

ट्रेनिंग के दौरान सिपाहियों को चार हथियारों की भी ट्रेनिंग की जाएगी, जिसमे .38, 9 एमएम, 5.6 इंसास और कार्बाइन हथियार शामिल हैं। इस दौरान सिपाहियों को बताया जाएगा कि घटनास्थल पर क्या करना है, संदिग्ध की गाड़ी को कैसे चेक किया जाए, वीआईपी सुरक्षा में कैसे भीड़ को नियंत्रित किया जाए।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ: सर्राफा व्यापारी को घर से उठा ले गई नेपाल पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+