यूपी की जीत से बिहार में बढ़ी गर्मी, भिड़े मोदी और लालू

यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्विटर पर सुशील कुमार मोदी और लालू प्रसाद यादव भिड़ गए है।

पटना। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत उनके विरोधियों को हजम नहीं हो पा रही है। जहां भाजपा के समर्थक और नेता इस जीत से उत्साहित होकर जश्न मना रहे हैं तो वहीं विरोधियों की चुटी भी ले रहे है। यूपी में भाजपा की जीत ने बिहार में सियासी गर्मी को बढ़ा दिया है।

 After Uttar Pradesh Assembly Election Results 2017, Sushil Kumar Modi asks Lalu Prasad Yadav, “How are you doing?”

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने यूपी में पार्टी की जीत पर विरोधी दल के नेता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चुटकी ली तो लालू ने उनपर ही कटाक्ष कर दिया। भाजपा की जीत पर मोदी ने आरजेडी के लालू प्रसाद यादव से पूछा कि 'क्‍या हाल हैं।' उन्होंन लालू द्वारा यूपी में अखिलेश-राहुल के लिए किए गए प्रचार को लेकर उनकी चुटकी की तो लालू ने भी उनपर तंज कस दिया।

सुशील कुमार के ट्विट पर लालू ने तंज कसा और लिखा ठीक बा। देखा ना, बीजेपी ने तुम्हें यूपी में नहीं घुसने दिया तो फायदा हुआ। लालू के जवाब के बाद मोदी ने नीतीश कुमार टैग करते हुए ट्विट किया कि आपके यूपी इलेक्‍शन न लड़ने से बीजेपी को फायदा हुआ? नीतीशजी को धन्‍यवाद।

भाजपा के शानदार जीत से भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मध्‍य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यूपी उत्तराखंड में बाजपा की जीत के लिए जनता का आअभार प्रकट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के लिए भगवान का वरदान हैं और उनके जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+