टक्कर मारने के बाद घायल व्यापारी को रोड किनारे फेंक गए पिकअप वाले, तड़पते हुए गई जान; वीडियो

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के चार खंभा मॉडल टाउन के पास हुए हादसे के बाद 50 साल के एक सब्जी व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। व्यापारी घर से सुबह 4 बजे सब्जीमंडी के लिए घर से निकला था, तभी पिकअप से एक्सीडेंट हो गया। टक्कर के बाद वह काफी घायल हो गया। पिकअप वाले उसे उठाकर कुछ दूर साथ ले गए, ​फिर सड़क पर फेंक भागे। घटना के बाद पुलिस ने आसपड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हुआ।

After the collision, salesman-body was thrown-off the road in bareilly

हॉस्पीटल ले जाने के बजाए फेंक गए
जानकारी के अनुसार, सब्जी व्यापारी राजाराम सुबह 4 बजे सब्जीमंडी के लिए घर से निकला। चार खंभा मॉडल टाउन के पास पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होने पर पिकअप वालों ने उसे अपने साथ लिया। मगर, मौत होने पर राजाराम के शव को फरीदपुर थाना क्षेत्र में फेंक गए। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप वालों को पुलिस का डर रहा होगा, इसलिए हॉस्पीटल नहीं ले जा पाए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
एक्सीडेन्ट के बाद व्यापारी को पिकअप में लादते हुए आरोपित सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान बन्टुलाल मौर्य के पुत्र के रूप में हुई है। वह दुर्गानगर/संजयनगर थाना बारादरी का रहना वाला था। घर से अपनी प्लेटिना मोटरसाईकिल न0 UP 25 AR 2047 से निकला था।

ये भी पढ़ें: कानपुर में डेवलप हुआ सेना के लिए एक खास हथियार, अंधेरे में छिपे बैठे दुश्मन को भी लेगा ढूंढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+