राम रहीम को सजा के बाद आसाराम केस पीड़िता की सुरक्षा बढ़ी

राम रहीम मामले में सजा सुनाए जाने और आसाराम को कोर्ट से राहत न मिल पाने की वजह से आसाराम के अंधभक्त परिवार के घर के आस-पास देखे गए हैं। इसी के चलते पीड़ित के घर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

शाहजहांपुर। राम रहीम को सजा सुनाए जाने और आसाराम को कोर्ट से राहत न मिलने के बाद यूपी के शाहजहांपुर में आसाराम यौन पीड़िता के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीड़िता के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की गई है जो हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि जेल जाने वाले ये लोग कोई संत नहीं है बल्कि संत के भेष में भेड़िए हैं। पीड़िता के पिता ने साधकों से अपील की है कि वो ऐसे ढोंगी बाबाओं के लिए कोई हिंसा न करें।

After Ram Rahim custody, Victim of Asarams security increased

दरअसल आसाराम यौन शोषण की पीड़िता यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली है। जिसकी शिकायत पर सोमवार आसाराम जेल के सलाखों के पीछे है। शाहजहांपुर में रहने वाली पीड़िता और उसके परिवार को खतरे की आशंका के चलते सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया गया है क्योंकि आशंका है कि आसाराम के साधक कभी भी पीड़िता के परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ राम रहीम मामले में सजा सुनाए जाने और आसाराम को कोर्ट से राहत न मिल पाने की वजह से आसाराम के अंधभक्त परिवार के घर के आस-पास देखे गए हैं। इसी के चलते पीड़ित के घर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि परिवार की सुरक्षा में कोई भी कोताही बरती नहीं जाएगी।

After Ram Rahim custody, Victim of Asarams security increased
After Ram Rahim custody, Victim of Asarams security increased

वहीं पीड़िता के परिवार ने कोर्ट के फैसलों पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि जिस तरह से राम रहीम मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द ही उनके मामले में भी कोर्ट आसाराम को सजा जरूर देगा। उनका ये भी कहना है कि जेल जाने वाले बाबा संत के भेष में भेड़िए हैं, ये संत नहीं हैं। उनका कहना है इन भेड़ियों को सजा मिलने के बाद भक्तों की आंखे जरूर खुलेंगी और ऐसे कथित संतों की दुकाने जरूर बंद होंगी। उन्होंने साधकों से अपील की है कि ऐसे बाबाओं के लिए किसी तरह की हिंसा न करें।

After Ram Rahim custody, Victim of Asarams security increased

एसपी केबी सिंह ने बतया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। फैसले के बाद उनकी सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। ऐसे में घर के बाहर कैमरे से निगरानी और पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार भी दिए गए हैं। जिससे परिवार की सुरक्षा हो सके। परिवार के घर के बाहर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+