पति-पत्नी और 30 दोस्त : कानपुर के इस शख्स ने बीवी के साथ की ऐसी हरकत, सन्न रह गई पुलिस

कानपुर, 08 सितंबर: पति-पत्नी का रिश्ता जितना प्यार भरा होता है, उसमें उतनी ही नोकझोंक भी देखने को मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शादीशुदा जोड़े के बीच झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपल के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए 30 दोस्ता का गलत सहारा लिया, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा नहीं होगा।

बदला लेने का हैरान कर देने वाला तरीका

बदला लेने का हैरान कर देने वाला तरीका

प्यार और तकरार दोनों ही शादीशुदा जीवन का एक हिस्सा है। कभी-कभी वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि नौबत कोर्ट में तलाक लेने तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है, जहां दहेज उत्पीड़न का केस पत्नी की तरफ से दर्ज कराया गया तो पति ने बदला लेने का दंग कर देने वाला रास्ता अपनाया।

पत्नी के फोन नंबर 30 दोस्तों को बांटे

पत्नी के फोन नंबर 30 दोस्तों को बांटे

पति की हरकत सुनकर कोई भी कोई हैरान रह जाएगा। आरोप है कि महिला के पति ने उसका फोन नंबर 30 दोस्तों को बांट दिया, इतना ही नहीं जिसके बाद लगातार पति ने उसको गंदे-गंदे मैसेज भी भिजवाए। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की। पत्नी ने आरोप लगाया कि यह सब उसके पति ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने के लिए किया है। वहीं महिला की फरियाद पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शादी के 2 साल बाद शुरू हुई अनबन

शादी के 2 साल बाद शुरू हुई अनबन

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला शहर के चकेरी इलाके का है, जहां के आकाश की शादी साल 2019 में श्याम नगर की रहने वाली महिला से हुई थी। शादी के महज 2 साल बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई और मामला तलाक तक जा पहुंचा। पत्नी ने आरोप लगाया कि आकाश के परिजनों ने झूठ बोलकर शादी की, वो कोई काम-धंधा नहीं करता था, जिसको लेकर आए दिन झगड़े होने लगे।

मारपीट की, समझौते का बनाया दबाव

मारपीट की, समझौते का बनाया दबाव

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी के उसके परिवार वालों ने 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए थे। इतना ही नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बीते साल उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाला दिया गया और कई बार राजीनामे का भी दवाब बनाने का प्रयास किया गया, हालांकि जब बात नहीं बनी तो महिलाने साल 2022 में अपने पति के खिलाफ और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट में केस दर्ज कराया।

महिला सेल की एसीपी को मिला जांच का आदेश

महिला सेल की एसीपी को मिला जांच का आदेश

इतनी के केस दर्ज कराने के बाद पति आकाश इतना खफा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को बदनाम करने और उससे बदला लेने के लिए उसका मोबाइल नंबर 30 दोस्तों को बांट दिए, जिसके बाद पीड़िता को अश्लील मैसेज, गंदे-गंदे फोटो और वीडियो आना शुरू हो गए। महिला के मुताबिक लोकल पुलिस स्टेशन में जब इसकी शिकायत की तो किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया, जिसके बाद वो अपनी कमिश्नर के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। अब महिला सेल की एसीपी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+