Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: पहले पत्नी को मार डाला, फिर गोद में रखकर ली सेल्फी, रिश्तेदारों को फोटो भेजने के बाद खुद ने भी दी जान

Ghaziabad Couple suicide News: दिल्ली से सटे यूपी के शहर गाजियाबाद से हत्या और खुदकुशी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसके साथ सेल्फी लेकर खुद ने भी खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और आरोपी ने अपनी पत्नी का गला घोंटने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया और फिर उसी दुपट्टे से खुद ने भी फांसी लगा ली।

Ghaziabad Couple suicide

एटा का रहने वाला था जोड़ा

हत्या और खुदकुशी की यह हैरान कर देने वाला मामला लोनी थाना इलाके से आया, जहां अंकुर विहार इलाके के शंकर विहार कॉलोनी में मूल रूप से एटा जिले का रहने वाले इसे जोड़े में पति लोकल लेवल पर काम करता था, जबकि पत्नी नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

पारिवारिक कलह की बात आई सामने

अब तक सामने आया है कि कथित तौर पर पत्नी के काम पर जाने को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हुई। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेजी

पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई। शख्स ने पहले दुपट्टे से अपनी पत्नी का गला घोंट। फिर उसने उसके शव को अपनी गोद में लेकर एक सेल्फी ली और अपने रिश्तेदारों को भेजी। इधर, फोटो मिलते ही मृतक के छोटे भाई ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से संपर्क नहीं होने पर घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

बेड पर महिला का शव, फंदे पर था युवक

युवक के होश भाई और भाभी की लाश देखकर फाख्ता हो गए। महिला का शव बेड पर पड़ा था और युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानिए पुलिस ने क्या कहा?

घटना पर पुलिस उपायुक्त (देहात) विवेक कुमार यादव ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि पति ने पहले दुपट्टे से अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर उसी दुपट्टे से खुद को फांसी लगा ली। अपनी जान लेने से पहले, उसने अपनी मृत पत्नी के साथ एक सेल्फी ली और उसे अपने 5-6 रिश्तेदारों को भेजा।"

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+