शादी से इंकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के चौखट पर जहर खाकर दे दी जान
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के धुरकर गांव में चार दिन से प्रेमी के घर पर रह रही प्रेमिका ने शादी से इंकार करने के बाद अपने प्रेमी की चौखट पर जहर खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर युवक के परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं शुक्रवार की सुबह दोनों परिवार आपस में सुलह समझौता करने में जुटे रहे।

दो वर्ष से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रपंच
मड़िहान थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक कलवारी स्थित एक विद्यालय में इंटर का छात्र है। युवती सोनभद्र के के घोरावल थाना क्षेत्र के वसुंधरी गांव की निवासिनी है। युवती कक्षा 11 की छात्रा थी। युवती को धुरकर गांव में रिश्तेदारी है। दो साल पूर्व जब वह धुरकर गांव में आई थी तो युवक से मुलाकात हुई थी। युवक का भी युवती के घर वसुंधरी में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आते-जाते दोनों की मुलाकात होने लगी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्रेम हो गया।
युवक के इंकार के बाद खाया जहर
दोनों शादी करने को राजी हो गए, पर युवती के घर वालो को रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार के न मानने पर चार दिन पूर्व युवती मड़िहान के घुरकर स्थित प्रेमी के घर पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी। शादी की बात जानने पर युवक के परिजनो ने भी शादी से इंकार करते हुए उसे अपने घर वापस जाने के लिए कहा। युवती घर नहीं जाना चाहती थी। युवक के भी मना करने पर उसने उसके घर के चौखट पर जहर का सेवन कर लिया। विषाक्त सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर युवक के परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
दोनों परिवार सुलह करने में जुटे
सूचना पर पहुंचे मड़िहान थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष आपसी सुलह समझौता में लगे रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती के परिजनो की तहरीर और पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- जब से CBI का झगड़ा हुआ है, तब से दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं- अखिलेश
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications